बैंकॉक में दो दिनों में महीने भर की बारिश, आठ की मौत

दो दिनों में करीब 320 मिमी बारिश हुई
Bangkok receives a month's worth of rain in two days; eight dead
पानी भरे सड़क से गुजरते लोग
Published on: 

बैंकॉक : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में दो दिनों में करीब 320 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य तौर पर पूरे सितंबर में होने वाली बारिश के बराबर है। भारी बारिश से शहर की जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई। बाढ़ में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 80 हजार लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, कुछ इलाकों से पानी निकलने में एक सप्ताह तक लग सकता है। बाढ़ से करीब 3.29 लाख घर और सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बैंकॉक के सभी 50 जिलों में आपात स्थिति घोषित की गई है। सरकार नावों और मोबाइल रसोई के जरिये प्रभावित लोगों तक भोजन पहुंचा रही है। समुद्र तल से करीब 1.5 मीटर ऊंचाई पर स्थित बैंकॉक निचले इलाके में बसा है और हर साल कुछ मिलीमीटर धंस रहा है। यहां छह महीने तक बारिश का मौसम रहता है। पूर्वी प्रांत रायोंग में दो जलाशयों के क्षमता से अधिक भरने के बाद आसपास के लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया है। बाढ़ से थाईलैंड को कम से कम 11 अरब बाह्त (327 मिलियन डॉलर) के नुकसान का अनुमान है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in