10.96 करोड़ के कोकीन भरे 100 कैप्सूल निगल तस्करी की कोशिश

ब्राजीली महिला गिरफ्तार
10.96 करोड़ के कोकीन भरे 100 कैप्सूल निगल तस्करी की कोशिश
Published on

मुंबई : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई में ड्रग्स की तस्करी करने के इरादे से 10.96 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के 100 कैप्सूल निगलने के मामले में ब्राजील की एक महिला को गिरफ्तार किया है। डीआरआई सूत्रों ने बताया कि उसके अधिकारियों ने साओ पाउलो से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची महिला को विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने भारत में तस्करी के लिए कोकीन के कैप्सूल निगलने की बात स्वीकार की। महिला को बाद में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके पेट से 1,096 ग्राम कोकीन युक्त 100 कैप्सूल निकाले गए जिनकी अवैध बाजार में कीमत 10.96 करोड़ रुपये है। महिला को गिरफ्तार किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in