

दुबई/तेहरान : होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों को लेकर जा रहे एक कंटेनर जहाज पर ईरानी नौकाओं की फायरिंग का वीडियो सामने आया है। यह घटना 22 अप्रैल की बताई जा रही है। भारतीय नाविकों के संगठन फेडरेशन ऑफ सीफेरर्स यूनियंस ऑफ इंडिया (FSUI) ने हमले का वीडियो जारी किया है। इसमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी नौकाओं को जहाज के आसपास देखा जा सकता है। वीडियो में फायरिंग के बाद जहाज के अंदर टूटे शीशे और बिखरा सामान दिखाई देता है। फुटेज के एक हिस्से में जहाज की ओर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) दागे जाने का दृश्य भी नजर आता है। हमले के दौरान जहाज का क्रू अपनी जान बचाने के लिए अंदर छिप गया था। जहाज पर 21 भारतीय समेत कुल 22 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित बताए गए हैं। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच भारत ने 16 जुलाई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर रोक लगा दी थी। यह रोक अगले आदेश तक लागू है।