लिटिल अंडमान में एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 50 युवाओं ने लिया भाग

स्थानीय युवाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे
लिटिल अंडमान में एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 50 युवाओं ने लिया भाग
Published on

एस्ट्रो-टूरिज्म के माध्यम से पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान किया जाएगा

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : पर्यटन विभाग, अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने सेंटर फॉर स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर (सी-एसटीईआरसी) के सहयोग से 5 से 7 मार्च 2026 तक लिटिल अंडमान के पंचायत समिति भवन में एक एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर क्षमता निर्माण करना और द्वीपों में उभरते हुए विशिष्ट पर्यटन क्षेत्र के रूप में एस्ट्रो-टूरिज्म को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बुनियादी खगोल विज्ञान, रात्रि आकाश का अवलोकन, दूरबीन के उपयोग, तारामंडल की पहचान तथा एस्ट्रो-टूरिज्म गतिविधियों के दौरान पर्यटकों का मार्गदर्शन करने के लिए आवश्यक व्याख्यात्मक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में लिटिल अंडमान के कुल 50 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें एस्ट्रो गाइड के रूप में कार्य करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान किया गया, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे और साथ ही पर्यटकों को तारों के अवलोकन से जुड़ा एक बेहतर अनुभव भी प्राप्त होगा। यह पहल पर्यटन विभाग के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पर्यटन गतिविधियों को विविधतापूर्ण बनाने और अनुभव आधारित सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in