CM बनते ही रेखा गुप्ता ने लिया बड़ा फैसला, इन अधिकारियों की कर दी छुट्टी

मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता का बड़ा कदम
CM बनते ही रेखा गुप्ता ने लिया बड़ा फैसला, इन अधिकारियों की कर दी छुट्टी
Published on

नई दिल्ली - दिल्ली में भाजपा सरकार ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और उनके मंत्रियों के निजी स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा, पिछली सरकारों द्वारा अन्य जगहों पर तैनात किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को अब तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

पीएम मोदी से मिलेंगी रेखा गुप्ता

सूत्रों के अनुसार, कई अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य बोर्ड और कारपोरेशन में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। इसके अलावा, एक सप्ताह पहले सभी विभागों से पूर्व सरकार ने ठेका और व्यक्तिगत स्टाफ की जानकारी मांगी थी। अब उन्हें अपने मूल विभागों में वापस लौटने का आदेश दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपहर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिलेंगी। इसके बाद, शाम को वे प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करेंगी।

शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन में दिखीं। उन्होंने कल कई अहम फैसले किए थे। आज दोपहर एक बजे उन्होंने एक बैठक बुलाई है, जिसमें दिल्ली की खराब सड़कों, पानी की समस्या और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in