थलसेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए

अग्रिम सीमा चौकी पर तैनात जवानों से मिले
बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी
बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी-
Published on

रुद्रप्रयाग : थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि जनरल द्विवेदी पूर्वाह्न केदारनाथ धाम पहुंचे और मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर देश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से जनरल द्विवेदी को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया। थलसेना अध्यक्ष ने बाद में सीमांत क्षेत्र में सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने ज्योतिर्मठ में सेना द्वारा संचालित होने वाले रेडियो स्टेशन ‘आईबैक्स तराना एफएम’ का विधिवत उद्घाटन भी किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in