सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे लद्दाख

सैन्य परिचालन तैयारियों की समीक्षा की
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे लद्दाख
Published on: 

लेह : सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का दौरा किया और सैन्य परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि सेना प्रमुख (सीओएएस) ने लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर के मुख्यालय और सियाचिन ब्रिगेड का दौरा किया, जहां उन्होंने सैन्य अभियानों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। पोस्ट में लिखा गया है, ‘सीओएएस ने विश्व की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सभी रैंकों के कर्मियों की उनकी पेशे और अनुकरणीय सेवा के लिए सराहना की।’इसी के साथ यात्रा की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की गयीं। सेना ने बताया कि सैनिकों को संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी ने उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने और भविष्य के लिए हमेशा तैयार रहने के मकसद से विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in