आईसीसी पर अमेरिकी प्रतिबंध की आशंका

नीदरलैंड्स ने तेज कर दी तैयारियां
Apprehension of US sanctions on the ICC
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (फाइल फोटो)
Published on

द हेग : अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) पर अमेरिका के संभावित कड़े प्रतिबंधों को देखते हुए नीदरलैंड्स ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने डच अधिकारियों को बताया है कि ट्रंप प्रशासन जल्द ही आईसीसी के खिलाफ ऐसे प्रतिबंध लगा सकता है, जिससे अदालत के कामकाज पर गंभीर असर पड़ सकता है। मामले से परिचित राजनयिक और सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, नीदरलैंड्स अदालत के कर्मचारियों और संरक्षित गवाहों को भुगतान जारी रखने तथा हिरासत केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उपायों पर विचार कर रहा है। अमेरिका पहले ही आईसीसी के 12 से अधिक मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। इनमें अदालत के मौजूदा न्यायाधीशों में से आधे शामिल हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे आईसीसी से पैदा होने वाले खतरे को खत्म करने का व्यापक अभियान बताया है। अमेरिका और इजराइल आईसीसी के 125 सदस्य देशों में शामिल नहीं हैं। इस बीच आईसीसी के कुछ सदस्य देशों ने भी संस्था से बाहर निकलने की योजना की घोषणा की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in