लिटिल अंडमान के लिए फेमिलराइजेशन टूर हेतु आवेदन आमंत्रित

बटलर बे बीच, व्हाइट सर्फ जलप्रपात और इको-टूरिज्म स्थलों का भ्रमण
लिटिल अंडमान के लिए फेमिलराइजेशन टूर हेतु आवेदन आमंत्रित
Published on

टूर पैकेज विकास और गंतव्य की डिजिटल दृश्यता बढ़ाने का उद्देश्य

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : पर्यटन निदेशालय द्वारा विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों/टूर ऑपरेटरों से लिटिल अण्डमान द्वीप के लिए आयोजित फेमिलराइजे़शन टूर में भागीदारी हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह फेम टूर लिटिल अण्डमान को एक उभरते पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने तथा इसके प्रमुख आकर्षणों, जैसे बटलर बे बीच, व्हाइट सर्फ जलप्रपात एवं अन्य इको-टूरिज़्म अनुभवों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से तैयार किए गए टूर पैकेजों के विकास को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न यात्रा और डिजिटल प्लेटफार्मों पर गंतव्य की दृश्यता को बढ़ाना है। यह टूर 29 मार्च से 31 मार्च (3 दिन/2 रात) तक निर्धारित है, जिसमें श्री विजय पुरम और हटबे के बीच यात्रा फेरी के माध्यम से होगी। संभावित कार्यक्रम में विभिन्न स्थलों का भ्रमण, स्थानीय हितधारकों के साथ संवाद आदि शामिल हैं। प्रथम चरण में अधिकतम 30 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा, जिनमें पर्यटन विभाग के संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे। विभाग में गोल्ड एवं ब्रॉन्ज श्रेणी के अंतर्गत पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों से सीमित या कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं होती है, तो प्रमुख पर्यटन संगठनों-जैसे एएटीओ, एएनटीओए तथा एफओआरटीओ आदि-से प्रत्येक से अधिकतम दो सदस्यों/ट्रैवल एजेंटों को नामांकित करने का अनुरोध किया जा सकता है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर उपयुक्त एजेंसियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। पर्यटन निदेशालय द्वारा केवल आने-जाने के फेरी टिकट की व्यवस्था की जाएगी। आवास, भोजन एवं स्थानीय व्यवस्थाओं सहित अन्य सभी व्यय प्रतिभागियों द्वारा स्वयं वहन किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक 27 मार्च, 2026 तक पर्यटन निदेशालय को आवश्यक विवरण सहित अपनी सहमति प्रस्तुत कर सकते हैं।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in