एक और अस्पताल में लगी आग

तिरुवनंपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के मल्टी-स्पेशियलिटी ब्लॉक के एक हिस्से में आग लग गई, लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
आग लगने के बाद का दृश्य।
आग लगने के बाद का दृश्य।
Published on

तिरुवनंतपुरमः तिरुवनंपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के मल्टी-स्पेशियलिटी ब्लॉक के एक हिस्से में आग लग गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अस्पताल प्राधिकारियों ने बताया कि सर्जिकल गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में जीवन रक्षक उपकरण ‘वेंटिलेटर’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और इमारत की पहली मंजिल पर स्थित सर्जिकल आईसीयू से मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मरीजों के परिवार वालों ने समाचार चैनलों को बताया कि अस्पताल में बहुत धुआं था। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वीवी राजेश अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं। महापौर ने बताया कि सभी वेंटिलेटर्स का भी निरीक्षण किया जा रहा है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में धुआं था, लेकिन अब वह समाप्त हो गया है।

आग लगने के बाद का दृश्य।
अफ्रीकी देश में विस्फोट, कई लोगों की मौत
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in