अफ्रीकी देश में विस्फोट, कई लोगों की मौत

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में सोमवार रात को कम से कम तीन स्थानों पर बम विस्फोट हुए जिसमें कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद दमकलकर्मी।
घटनास्थल पर मौजूद दमकलकर्मी।
Published on

मैदुगुरीः उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर को निशाना बनाकर सोमवार रात किए गए संदिग्ध आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह संघर्ष ग्रस्त मैदुगुरी में हाल के वर्षों में सबसे भीषण हमलों में से एक है।

इससे पूर्व स्थानीय निवासियों एवं आपात सेवाओं ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में ‘मैदुगुरी विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल’ के प्रवेश द्वार पर और एक प्रमुख बाजार सहित भीड़ भाड़ वाले तीन स्थानों पर विस्फोट की सूचना मिली। बोर्नो पुलिस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा इनके आत्मघाती विस्फोट होने का संदेह है। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से 23 लोगों की जान चली गई जबकि 108 अन्य घायल हो गए।’’

इन हमलों की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है लेकिन संदेह है कि बोको हराम जिहादी समूह ने इन हमलों को अंजाम दिया है जिसने 2009 में शरिया लागू करने के लिए उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में विद्रोह शुरू किया था।

घटनास्थल पर मौजूद दमकलकर्मी।
एयरस्ट्राइक से मचा बवाल, भारत ने पाकिस्तान से मांगा जवाब

वहीं विस्फोट के चश्मदीद बगोनी अल्कली ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अल्कली ने कहा, ‘‘अब तक 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं और अस्पतालों में उनका उपचार किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बम विस्फोट के बाद घटनास्थल पर ही कई लोगों की जान चली गई। यह बेहद दुखद है।’’

एक स्वयंसेवी समूह के सदस्य और अक्सर सशस्त्र चरमपंथियों के खिलाफ संघर्ष में सुरक्षा बलों की सहायता करने वाले मोहम्मद हसन ने कहा कि उन्होंने ‘पोस्ट ऑफिस’ और ‘मंडे मार्केट’ से 10 शवों को निकाला। बोर्नो के गवर्नर बाबागाना उमारा जुलुम ने विस्फोटों की कड़ी निंदा की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in