स्पेन में फिर भीषण रेल हादसा, 68 की मौत

चुनाव से पहले सुरक्षा पर सवाल
Another horrific train accident in Spain, 68 dead; questions raised over safety ahead of elections
राहत व बचाव कार्य करते पुलिस व बचाव कर्मी
Published on: 

उर्दा (स्पेन) : स्पेन में इस साल दूसरे भीषण हाईस्पीड रेल हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को एक ट्रेन ने आगे खड़ी दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे ने देश के रेल नेटवर्क की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह दुर्घटना राष्ट्रीय चुनाव से चार सप्ताह पहले हुई है। प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने तोलेदो प्रांत में घटनास्थल का दौरा किया और हादसे की जांच कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक ही साल में दो हाईस्पीड रेल हादसे स्वीकार्य नहीं हैं। सरकार ने बृहस्पतिवार से तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

इससे पहले जनवरी में दक्षिणी स्पेन में दो ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत हुई थी। दोनों हादसों में सरकारी कंपनी रेन्फे और निजी कंपनी इर्यो की ट्रेनें शामिल थीं।

परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते के अनुसार, बुधवार को 63 किलोमीटर के रेलखंड पर तकनीकी खराबी के कारण सुरक्षा प्रणाली बंद हो गई थी। इसके बावजूद नियंत्रण केंद्र ने रेन्फे ट्रेन को बिना गति सीमा के आगे बढ़ने की अनुमति दे दी। बाद में वह खड़ी इर्यो ट्रेन से टकरा गई।

हादसे के बाद विपक्षी दलों ने जांच की मांग की है। दुर्घटना ने सांचेज सरकार के सामने चुनाव से पहले नई चुनौती खड़ी कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News