

सन्मार्ग संवाददाता
श्री विजय पुरम -- दुर्गा पूजा के दौरान जंगलीघाट इलाके में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए 18 अक्टूबर को लगने वाला रविवार बाजार जंगलीघाट में मछली बाजार के सामने खुले मैदान में लगाया जाएगा। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं, पैदल यात्रियों और वाहनों की सुचारु और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
सभी विक्रेताओं से अनुरोध किया गया है कि वे 18 अक्टूबर, 2026 को अपनी दुकानें केवल जंगलीघाट में मछली बाजार के सामने खुले मैदान में ही लगाएं। उनसे मुख्य सड़क, फुटपाथ और यातायात चौराहे के आसपास सामान न बेचने को कहा गया है, ताकि ये रास्ते श्रद्धालुओं और वाहनों के लिए खाली रहें। विक्रेताओं से बाजार क्षेत्र को साफ रखने और कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर डालने का भी अनुरोध किया गया है। मैदान के भीतर किसी भी वाहन या ठेले को जाने की अनुमति नहीं होगी।
आम लोगों से भी नए स्थान पर बाजार आने और यातायात में बाधा डाले बिना वाहन खड़े करने का अनुरोध किया गया है। परिषद ने सभी फेरीवालों, व्यापारी संघों और आम जनता से सभी के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और आनंदमय दुर्गा पूजा उत्सव सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की है।