

सन्मार्ग संवाददाता
श्री विजय पुरम।
अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने दिल्ली दौरे से पहले आज लोक निवास, श्री विजय पुरम में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, भारत सरकार की स्वीकृति से अग्निवीरों की नियुक्ति, राधानगर तट पर एम्बुलेंस वैन की उपलब्धता तथा एलीफेंटा तट पर बचाव नौका तैनात करने के निर्देश भी दिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों और पर्यटकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।