राष्ट्रीय लर्निंग वीक 2026 में अंडमान एवं निकोबार प्रशासन को दूसरा स्थान

राष्ट्रीय लर्निंग वीक 2026 में अंडमान एवं निकोबार प्रशासन को दूसरा स्थान
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने राष्ट्रीय लर्निंग वीक साधना सप्ताह 2026 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वीपों का गौरव बढ़ाया है। 2 से 10 अप्रैल तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन ने (एक लाख से कम कर्मचारियों वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम क्षमता निर्माण आयोग द्वारा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग तथा कर्मयोगी भारत के सहयोग से आयोजित किया गया था। अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस पहल को सफल बनाया और द्वीपों को यह प्रतिष्ठित उपलब्धि दिलाई। 17 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के गृह सचिव श्री नीरज भारती, आईएएस, उपस्थित रहे और प्रशासन की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। यह उपलब्धि प्रशासन की सतत सीखने, नवाचार और भविष्य उन्मुख शासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें ए आई आधारित क्षमता निर्माण को सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता के रूप में उभारा गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in