वीर सावरकर हवाई अड्डे पर तीन दिनों तक उड़ानें प्रभावित

23 से 25 नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा हवाई क्षेत्र
फोटो में श्री विजय पुरम स्थित वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
फोटो में श्री विजय पुरम स्थित वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजय पुरम -- वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। हवाई क्षेत्र को निर्धारित समयावधि के दौरान अस्थायी रूप से बंद रखे जाने के कारण 23, 24 और 25 नवंबर 2026 को हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान श्री विजय पुरम आने और यहां से रवाना होने वाली कुछ उड़ानों के समय में बदलाव किए जाने, उनके विलंबित होने अथवा अन्य प्रकार से प्रभावित होने की संभावना है।

इस संबंध में यात्रियों को सलाह दी गई है कि हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले वे अपनी संबंधित विमानन कंपनियों से नवीनतम उड़ान समय-सारणी और उड़ानों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही यात्रा से संबंधित किसी भी संभावित बदलाव को लेकर विमानन कंपनियों द्वारा जारी की जाने वाली सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि उन्हें अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने का भी अनुरोध किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News