हमलों के बीच रूस ने विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा

रूसी सेना कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों में सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही
Amidst the attacks, Russia asked foreign diplomats to leave the city
पुल पर हवाई हमले के बाद लगी आग
Published on: 

मॉस्को : रूस ने शनिवार को कहा कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य शहरों में सैन्य ठिकानों पर लक्षित जवाबी हमले जारी रखेगा। साथ ही, उसने विदेशी नागरिकों और राजनयिकों को कीव छोड़ने की चेतावनी दी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों की ओर से रूस की नागरिक आबादी और बुनियादी ढांचे पर किए जा रहे हमलों के जवाब में रूसी सेना कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों में सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है। मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों, खासकर राजनयिक मिशनों के कर्मचारियों को यूक्रेन में न रहने और वहां की यात्रा से बचने की सलाह दी। उसने चेतावनी की अनदेखी करने वालों को किसी भी प्रतिकूल परिणाम के लिए जिम्मेदार ठहराया। रूस ने हाल के दिनों में कीव के बुनियादी ढांचे पर हमले तेज किए हैं। शनिवार को हवाई हमले में नीपर नदी पर बने एक पुल को निशाना बनाया गया। राजधानी में लगातार बढ़ते हमलों से करीब 30 लाख लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सर्दियों के करीब आने के साथ हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in