डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में लगाई सूअर की किडनी, एक महीने से कर रहा है काम, कबतक होगी निगरानी ?

डॉक्टर ने इंसान में लगाई सूअर की किडनी ( सोर्स- इंटरनेट)
डॉक्टर ने इंसान में लगाई सूअर की किडनी ( सोर्स- इंटरनेट)
Published on

57 साल के व्यक्ति के शरीर में सूअर की किडनी सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। करीब 32 दिनों से किडनी ठीक से काम रही है। आगे कितने दिनों तक डॉक्टर अपनी निगरानी में रखेंगे इसे लेकर डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया।

Implant Pig Kidney In Human: मानव जीवन बचाने के लिए डॉक्टरों ने बड़ी संजीवनी की खोज की है। दरअसल, अमेरिका में डॉक्टरों ने 57 साल के ब्रेन डेड इंसान में सूअर की किडनी लगाई है। जिसके बाद एनिमल-ह्यूमन ट्रांसप्लांट के मामलों में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। बुधवार (16 अगस्त) को न्यूयॉर्क में स्थित NYC लैंगोन हेल्थ ने जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टरों ने मरीज में एक सूअर की किडनी को सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया। सर्जरी के दौरान मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया था। करीब 32 दिनों बाद भी किडनी अच्छी तरह से काम कर रही है।

सर्जरी को लेकर डॉक्टर का बयान

14 जुलाई को NYC लैंगोन हेल्थ सेंटर में डिपार्टमेंट के प्रोफेसर अध्यक्ष और NYC लैंगोन हेल्थ ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रॉबर्ट मोंटगोमरी के नेतृत्व में सर्जरी की गई थी। रॉबर्ट मोंटगोमरी ने कहा कि दो महीने तक किडनी के सही से काम करने पर नजर रखी जाएगी। वहीं, अभी एक महीने से किडनी ठीक से काम कर रही है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि एक महीने की किडनी बायोप्सी और किडनी टेस्टिंग में किसी भी तरह के निगेटिव सबूत देखने को नहीं मिले। ह्यूमन किडनी की तरह ही सूअर की किडनी भी सभी महत्वपूर्ण कामों को ठीक से कर रही है।

कैसे हुई सर्जरी?

किडनी की बाहरी परत को लेकर NYC लैंगोन हेल्थ के ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. एडम ग्रिसेमर ने कहा कि बाहरी परत के नीचे एम्बेडेड थाइमस को भी इंप्लांट किया गया था। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि एम्बेडेड थाइमस ट्रांसप्लांट हुए किडनी को मानव शरीर से होने वाले नुकसान से बचाता है। उन्होंने कहा कि थाइमस ग्लैंड हमारी गर्दन और छाती में टिशू है। जो शरीर के इम्यून सिस्टम को प्रोटीन को पहचानने में मदद करती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in