चक्रवात ‘डिटवा’ के कारण पुडुचेरी में सभी परीक्षाएं स्थगित

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से शुक्रवार रात को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि चक्रवात और भारी बारिश के बारे में तटरक्षक से मिली जानकारी के कारण परीक्षाएं टाल दी गई हैं और कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
चक्रवात ‘डिटवा’ के कारण पुडुचेरी में सभी परीक्षाएं स्थगित
Published on: 

पुडुचेरी: चक्रवात ‘डिटवा’ के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के तट की ओर बढ़ने के बीच, पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की है और विश्वविद्यालय में सभी कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से शुक्रवार रात को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि चक्रवात और भारी बारिश के बारे में तटरक्षक से मिली जानकारी के कारण परीक्षाएं टाल दी गई हैं और कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षा की नयी तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान ‘डिटवा’ से मची तबाही के कारण श्रीलंका अप्रत्याशित आपदा का सामना कर रहा है। इसके कारण बाढ़ आई एवं भूस्खलन हुए और बुनियादी ढांचा को व्यापक नुकसान पहुंचा। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने शनिवार सुबह छह बजे तक 69 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कम से कम 34 लोग लापता हैं। डीएमसी ने बताया कि इसके अलावा आपदा से 61,000 परिवारों के 2,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

मौसम ब्यूरो ने कहा कि 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है, हालांकि ‘डिटवा’ शनिवार देर रात तक श्रीलंका द्वीप से बाहर चला जाएगा। लेकिन अब इसका प्रभाव भारत के पुडुचेरी में पड़ने की संभावना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in