म्यांमार में बाजार के पास हवाई हमला, 33 की मौत

म्यांमार में 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से गृहयुद्ध जारी है
Airstrike near market in Myanmar; 33 dead
हमले के बाद जले वाहन व उठता धुंआ
Published on: 

क्याउक्तॉ : म्यांमार के संघर्षग्रस्त रखाइन प्रांत में सोमवार को एक बाजार के पास सेना के हवाई हमले में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए। यह जानकारी इलाके पर नियंत्रण रखने वाले विद्रोही समूह अराकान आर्मी और एक स्थानीय राहतकर्मी ने दी। अराकान आर्मी के अनुसार, हमला रखाइन के क्याउक्तॉ कस्बे में हुआ। राहतकर्मी वाई हुन आंग ने भी मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि क्याउक्तॉ संघर्ष वाले इलाके से काफी दूर है और हमले वाली जगह का युद्ध से कोई संबंध नहीं था। म्यांमार में 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से गृहयुद्ध जारी है। अराकान आर्मी समेत कई सशस्त्र समूह सेना के खिलाफ अलग-अलग मोर्चों पर लड़ रहे हैं। घटना के विवरण की स्वतंत्र रूप से फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। म्यांमार सरकार के प्रवक्ता ने तत्काल टिप्पणी नहीं की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in