एअर इंडिया की उड़ान रद्द, रांची हवाई अड्डे पर हंगामा

उड़ान भरने से पहले अंतिम समय पर सामने आई तकनीकी गड़बड़ी
Air India
फाइल फोटो
Published on

रांची : दिल्ली जाने वाले एअर इंडिया की उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण रविवार को रद्द कर दिया गया जिसके बाद रांची हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। यात्रियों को उड़ान के समय के पुनर्निर्धारण को लेकर हंगामा किया। एअरलाइन के कर्मचारियों से उनकी तीखी बहस हुई। हवाई अड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने बताया कि विमान के उड़ान भरने से पहले इस तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। उड़ान संख्या एआईएक्स 1200 को शाम छह बजे उड़ान के लिए के लिए निर्धारित किया गया था। कुछ यात्रियों को अन्य उड़ानों में समायोजित किया गया, जबकि कई अन्य लोगों ने अपने टिकट रद्द कर दिए। कुछ यात्रियों को सोमवार को यात्रा करने के लिए कहा गया है। इस पर यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे।

यात्रियों की शिकायत ः  विमान के यात्री फैज़ अनवर (39) ने बताया कि ‘हम शाम 5.20 बजे के आसपास उड़ान में सवार हुए और शाम 7 बजे तक इंतजार किया, अचानक हमें बिना किसी कारण के विमान से उतरने के लिए कह दिया गया। मुझे कल दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेना है, लेकिन वे मेरी उड़ान को पुन:निर्धारित करने के लिए तैयार नहीं हैं। फैज ने दावा किया कि कई ऐसे यात्री हैं, जिन्हें दिल्ली से ब्रिटेन, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़नी थी लेकिन उनके आग्रह को सुनने के लिए या उस पर ध्यान देने के लिए वहां कोई नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी तरह कुप्रबंधन और अफरा तफरी का माहौल था।

बारिश के कारण 30 मीटर लंबी एअरपोर्ट की दीवार गिरी : इसी बीच लगातार हो रही बारिश के कारण एअरपोर्ट की दक्षिण दिशा की 30 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल गिर गई। घटना के तुरंत बाद इलाके का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गिरने वाली दीवार के क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर घेरा गया है और वहां अतिरिक्त सीआईएसएफ जवानों की तैनाती कर दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस घटना से हवाई अड्डे के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी सेवाएं सुचारु रूप से जारी हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in