

संयुक्त राष्ट्र : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ आर्कटिक तथा उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते का उद्देश्य ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की ट्रंप की बार-बार की मांग से पैदा तनाव को कम करना भी माना जा रहा है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर हुए इस समझौते से कुछ दिन पहले ट्रंप ने ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की घोषणा की थी। हालांकि, द्वीप डेनमार्क के नियंत्रण में रहेगा। समझौते की विस्तृत जानकारी हस्ताक्षर से पहले सार्वजनिक नहीं की गई। ग्रीनलैंड रणनीतिक रूप से आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक के बीच महत्वपूर्ण स्थिति में है।