ब्रिटेन-यूरोपीय संघ में खाद्य व्यापार और युवा आवाजाही पर समझौता

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को सालाना 5.1 अरब पाउंड का लाभ होने का अनुमान
Agreement between Britain and the European Union on food trade and the movement of young people
बैठक में शामिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम
Published on: 

ब्रसेल्स : ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) ने शुक्रवार को खाद्य व्यापार आसान बनाने और युवाओं की आवाजाही बढ़ाने सहित तीन अहम समझौतों पर सहमति जताई। करीब एक दशक पहले ब्रिटेन के ईयू से अलग होने के बाद दोनों पक्षों के संबंधों को फिर से मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम के कार्यालय के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच खाद्य सुरक्षा जांच, युवा आवाजाही और कार्बन उत्सर्जन व्यापार व्यवस्था को जोड़ने पर सहमति बनी है। नए समझौते के तहत पशुओं, पौधों और उनसे बने उत्पादों के व्यापार में मौजूदा प्रमाणपत्रों और जांच की बाध्यता हटेगी। इससे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को सालाना 5.1 अरब पाउंड का लाभ होने का अनुमान है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के युवाओं को तीन साल तक काम और पढ़ाई की अनुमति देंगे। इसके तहत ब्रिटेन ने 50 हजार के बजाय एक लाख युवाओं को प्रवेश देने पर सहमति जताई है। हालांकि, ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में यूरोपीय छात्रों की फीस को लेकर मतभेद बरकरार हैं। इस मुद्दे को छह महीने में सुलझाने का लक्ष्य रखा गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News