जी 20 में रूस, चीन के बाद एक और देश के राष्ट्रपति नहीं होंगे शामिल, बताई ये वजह

स्पेन के प्रेसिडेंट हुए कोरोना पॉजिटिव
स्पेन के प्रेसिडेंट हुए कोरोना पॉजिटिव
Published on

नई दिल्ली: भारत की राजधानी नई दिल्ली में जी20 का आयोजन होने जा रहा है। दुनिया के कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इसमें शामिल होंगे। आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन, कनाडा के प्रधानमंत्री नई दिल्ली पहुंचेंगे। 9 से 11 सितंबर तक होने वाले कार्यक्रम से एक दिन पहले बुरी ख़बर आई है। स्पेन के प्रेसिडेंट पेड्रो सांचेज भारत नहीं आ रहे हैं। आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि भी हो चुकी है।

प्रेसिडेंट पेड्रो सांचेज ने ट्वीट कर दी जानकारी
स्पेन के प्रेसिडेंट पेड्रो सांचेज कोविड से संक्रमित हो चुके हैं। इस वजह से वह शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने इसकी जानकारी खुद एक्स पर ट्वीट कर दी है। स्पेन के प्रेसिडेंट पेड्रो सांचेज ने एक्स (ट्विटर) पर जानकारी देते हुए लिखा कि आज यानी शुक्रवार (8 सितंबर) को दोपहर में मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली की यात्रा नहीं कर पाऊंगा। आगे उन्होंने लिखा कि मुझे ठीक महसूस हो रहा है। इसके बाद स्पेन की ओर से प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति और आर्थिक मामलों के मंत्री और विदेश मामलों, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्री करेंगे।

सम्मेलन में ये नेता नहीं होंगे शामिल

जी 20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे। इसके लिए उन्होंने निजी कारण बताई है। रूस की तरफ से विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी निजी कारणों की वजह से हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उनकी तरफ से प्रधानमंत्री ली क़ियांग चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in