RG Kar रेप केस के बाद अब Pune से आया दिल दहला देने वाला मामला

आरोपी की गिरफ्तारी में मददगार को मिलेगा 1 लाख का इनाम
RG Kar रेप केस के बाद अब Pune से आया दिल दहला देने वाला मामला
Published on: 

महाराष्ट्र - पुणे के स्वर्गेट डिपो में एक बस के अंदर 26 वर्षीय महिला से हुए दुष्कर्म का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। विपक्ष के हमले के बाद फडणवीस सरकार भी सक्रिय हो गई है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस घटना को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्वर्गेट बस डिपो के सहायक परिवहन अधीक्षक और डिपो प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

आरोपी के ऊपर एक लाख का इनाम

पुणे पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक कर दी है। उसका नाम दत्तात्रेय रामदास गाडे बताया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में सहायता करने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही, आरोपी की तस्वीर भी जारी की गई है। यह आरोपी हाल ही में एक बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का दोषी है।

मंत्री सरनाईक ने दिए ये निर्देश

मंत्री प्रताप सरनाईक ने निर्देश दिया है कि यदि जांच में दोषी पाए जाते हैं तो दोनों अधिकारियों को निलंबित किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) को स्वर्गेट बस डिपो में तैनात सभी मौजूदा सुरक्षा कर्मियों को बदलने का आदेश दिया है। इस कदम का उद्देश्य सुरक्षा उपायों को और मजबूत करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है।

ये है पूरा मामला

यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब पीड़िता फलटन में अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। आरोपी ने उसे यह झूठा भरोसा दिलाया कि उसकी बस किसी और जगह खड़ी है। इसके बाद, वह उसे महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की शिवसाही बस में ले गया और खुद भी बस में चढ़ गया। वहां, उसने कथित तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया, और उसी दिन मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News