आखिर क्यों PM Modi ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग की जगह को दिया शिव शक्ति का नाम?

आखिर क्यों PM Modi ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग की जगह को दिया शिव शक्ति का नाम?
Published on

नई दिल्ली : 23 अगस्त की शाम भारत के लिये ऐतिहासिक रहा। इसी दिन चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की जिसके बाद से पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हमारा देश अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंच चुका है। एक परिपाटी सी है कि अंतरिक्ष में इंसान जहां जाता है, उस जगह को कोई नाम दे देता है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने जहां पर कदम रखे, उस जगह का नामकरण हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को 'शिवशक्ति' नाम दिया। वह ISRO के वैज्ञानिकों से मुखातिब थे जिन्होंने भारत को चांद तक पहुंचाया। रुंधे गले से पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सैल्यूट करते हुए कहा क‍ि चंद्रयान महाअभियान सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सफलता है। पीएम ने चंद्रयान-2 के इम्पैक्ट पॉइंट को भी एक नाम दिया। अब उसे 'तिरंगा' के नाम से जाना जाएगा। 2019 में यहीं पर चंद्रयान-3 का लैंडर क्रैश हो गया था। बाद में उसकी लोकेशन का पता लगा।

क्यों रखा शिवशक्ति नाम?

शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है। और शक्ति से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है। चंद्रमा का शिव शक्ति का पॉइंट हिमालय से कन्याकुमारी के जुड़े होने का बोध कराता है। हमारे ऋषियों ने कहा कि-
येन कर्माण्य पसो मनीषिणो यज्ञे कृण्वन्ति विदथेषु धीराः।
यद पूर्वम यक्ष मन्तः प्रजानाम तन्म मनः शिवसङ्कल्पमस्तु
अर्थात जिस मन से हम कर्तव्य कर्म करते हैं, विचार और विज्ञान को गति देते हैं और जो सबके भीतर मौजूद है, वो मन शुभ और कल्याणकारी संकल्पों से जुड़े। मन के इन शुभ संकल्पों को पूरा करने के लिए शक्ति का आशीर्वाद जरूरी है। यह शक्ति हमारी नारी शक्ति है। हमारी माताएं बहनें हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in