लोकसभा में हंगामा करने वालों पर एक्शन, 33 सांसद हुए निलंबित

लोकसभा में हंगामा करने वालों पर एक्शन, 33 सांसद हुए निलंबित
Published on: 

नई दिल्ली: लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। स्पीकर के मना करने के बावजूद सदन में हंगामा हुआ। जिसके बाद विपक्षी दल के सांसदों पर कार्रवाई हो रही है। सोमवार(18 दिसंबर) को लोकसभा से 33 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है। हंगामे की वजह से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया। सभी सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

निलंबित सांसदों पर लगे गंभीर आरोप

बता दें कि 33 सांसदों को सोमवार को ही निलंबित किया गया है। इससे पहले भी लोकसभा से 13 और राज्यसभा से 1 सांसद को निलंबित किया जा चुका है। इस हिसाब से निलंबित सांसदों की कुल संख्या 47 पहुंच गई है। इन सभी पर सदन की कार्यवाही बाधित करने और आसन की अवमानना करने का आरोप है।

सरकार अत्याचार कर रही- अधीर रंजन

अपने निलंबन पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मेरे समेत सभी नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। हम कई दिनों से मांग कर रहे हैं कि हमारे जिन सांसदों को पहले निलंबित किया गया था उन्हें बहाल किया जाए और गृह मंत्री आएं सदन में जाकर बयान दें। अधीर ने कहा कि गृह मंत्री रोज टीवी पर बयान देते हैं। संसद की सुरक्षा के लिए सरकार क्या कर रही है, इस पर वो थोड़ा संसद में भी बोल सकते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in