थाईलैंड से रवाना हुआ विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन

ईरान के साथ पश्चिम एशिया में हुए संघर्ष में अमेरिकी सैन्य अभियानों में हिस्सा लिया था
Abraham Lincoln departed from Thailand
विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन
Published on

बैंकॉक : अमेरिकी नौसेना का परमाणु ऊर्जा से संचालित विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पांच दिन के बंदरगाह प्रवास के बाद रविवार को थाईलैंड से रवाना हो गया। इसके साथ ही पोत के चालक दल को लंबे समय तक समुद्र में तैनाती के बाद मिली संक्षिप्त राहत भी समाप्त हो गई। इस तैनाती के दौरान पोत ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया में हुए संघर्ष में अमेरिकी सैन्य अभियानों में हिस्सा लिया था। करीब 5,000 सैन्यकर्मियों वाला यह विमानवाहक पोत बुधवार तड़के अन्य अमेरिकी नौसैनिक जहाजों के साथ थाईलैंड पहुंचा था। थाईलैंड मुख्य भूमि दक्षिण-पूर्व एशिया में अमेरिका का एकमात्र संधि सहयोगी देश है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in