अब्दुल एल- सैयद बने अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर

अब्दुल एल-सैयद ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराकर अमेरिकी सीनेट में जगह बनाई
Abdul El-Sayed becomes America's first Muslim senator
अब्दुल एल- सैयद
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मध्यावधि चुनाव में बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल एल-सैयद ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराकर अमेरिकी सीनेट में जगह बनाई। इसके साथ ही वह अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए। ट्रंप ने रोजर्स का समर्थन किया था। एल-सैयद को 51.6 प्रतिशत (20,62,121) वोट मिले, जबकि रोजर्स को 46.4 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। मिशिगन के दक्षिण-पूर्वी इलाके में जन्मे एल-सैयद ने मिशिगन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। इसके बाद कोलंबिया विश्वविद्यालय से चिकित्सा की डिग्री हासिल की। वह रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भी पढ़ चुके हैं, जहां उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने के पक्षधर एल-सैयद ने मेडिकेयर फॉर ऑल : ए सिटिजन गाइड नामक पुस्तक भी लिखी है। 2020 में वह जो बाइडेन की स्वास्थ्य नीति संबंधी यूनिटी टास्क फोर्स का हिस्सा थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News