बाथरूम में गिरे आप नेता की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर…

बाथरूम में गिरे आप नेता की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर…
Published on

नई ‌दिल्ली : दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गुरुवार को तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए। उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां पर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि जैन को दिल्ली के एलनजेपी अस्पताल शिफ्ट किया गया है। बीते एक हफ्ते में जैन को दूसरी बार अस्पताल लाया गया है। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है। तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब की यह घटना है। जैन बाथरूम में गिर गए थे। डॉक्टरों ने जैन की जांच की है और उनके सेहत सामान्य है। फिलहाल उन्हें डीडीयू अस्पताल भेजा गया है। जैन ने पीठ, टांग और कंधों पर दर्द की शिकायत की थी। तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक उनकी सर्जरी होनी है, उनके सभी टेस्ट कराए जाएंगे। स्पाइन में उन्हें परेशानी हो रही है। इससे पहले भी सोमवार को उन्हें अस्पताल में स्पाइन टेस्ट के लिए लाया गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in