सीरिया की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा सुनाई

उनके छोटे भाई को भी सुनाई गई मौत की सजा
A Syrian court sentenced former President Assad to death
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद
Published on: 

दमिश्क : सीरिया की एक अदालत ने मंगलवार को देश के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई को मौत की सजा सुनाई है। यह सजा उन्हें सीरिया के 14 साल लंबे संघर्ष के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों और युद्ध अपराधों के लिए सुनाई गई। इस संघर्ष में लगभग पांच लाख लोग मारे गए थे। उन्हें अदालत में उनकी अनुपस्थिति में यह सजा सुनाई गई। इसी मामले में असद के ममेरे भाई आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई, क्योंकि उन्होंने दक्षिणी प्रांत दारा में उस कार्रवाई का नेतृत्व किया था, जिसके कारण विद्रोह और बाद में गृह युद्ध शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच, जब न्यायाधीश ने सजा सुनाई, तो नजीब कैदी की पोशाक पहने एक पिंजरे के अंदर खड़े थे। दिसंबर 2014 में जब विद्रोहियों ने दमिश्क में प्रवेश किया, तो असद और उनके भाई माहेर रूस भाग गए। नजीब सीरियाई सेना के पूर्व ब्रिगेडियर जनरल हैं, जो 2011 में असद के शासनकाल के दौरान दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा इकाई के प्रमुख थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News