9 उग्रवादी गिरफ्तार

प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे उग्रवादी
9 उग्रवादी गिरफ्तार
Published on: 

इंफाल : मणिपुर पुलिस ने मेइती संगठन अरम्बाई तेंगोल के 6 उग्रवादियों और एक प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादियों सहित कुल 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को बिष्णुपुर जिले में की गयीं। पुलिस के बताया कि अरम्बाई तेंगोल के 6 उग्रवादी 9 जून को बिष्णुपुर जिले में बंद के दौरान राज्य पुलिस कर्मियों पर हमला करने में शामिल थे। इस बीच, पुलिस ने बिष्णुपुर जिले के उत्लोउ इलाके से प्रतिबंधित कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के 2 उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया। बयान में कहा गया है, ‘दोनों उग्रवादी नाम्बोल क्षेत्र में आम जनता और व्यापारियों से वसूली करके प्रतिबंधित संगठन के लिए धन जुटा रहे थे।’ गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान लैतोनजम रमाकांत मेइती (34) और थोंगम हीरोजीत सिंह (38) के रूप में हुई है। इसी संगठन के एक अन्य सक्रिय सदस्य को भी बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ओकशोंगबुंग से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान थौदाम संतोष सिंह (23) के रूप में की गयी है। उसने थौबल जिले के स्कूलों और कॉलेजों से बड़ी रकम वसूली थी।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News