8 साल की अनिशा झुनझुनवाला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स पूरा करने के बाद, उसे योग सर्टिफ़िकेशन बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार से रजिस्टर्ड योग टीचर (RYT200) के तौर पर सर्टिफाई किया गया है।
8 साल की अनिशा झुनझुनवाला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Published on

कलकत्ता के राजकुमार झुनझुनवाला जी की 8 वर्ष की पोती, अनिशा झुनझुनवाला ने सबसे कम उम्र की योग टीचर होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स पूरा करने के बाद, उसे योग सर्टिफ़िकेशन बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार से रजिस्टर्ड योग टीचर (RYT200) के तौर पर सर्टिफाई किया गया है। अनीशा अब वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड टाइटल होल्डर है।

जब वह सिर्फ़ 4 साल की थी, अनिशा की तब से योग में रुचि रही है और अपनी माँ को घर पर योग करते हुए देखती थी। कुछ महीने उनके साथ बैठकर और अलग-अलग योग पोज़ की नकल करने के बाद, उन्होंने जल्द ही खुद से योग करना शुरू कर दिया। योग क्लास में, कुछ ही महीनों में, उसके योग गुरु ने उसकी प्रतिभा को देखकर उसे योग शिक्षक प्रशिक्षण

कार्यक्रम शुरू करने को प्रेरित किया। अपनी क्लास के दौरान अनिशा ने अपने योग सीखने के पैशन को जाना और बड़ी लगन से अपना टीचिंग कोर्स पूरा किया। वह कहती है, मैं ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के साथ योग का ज्ञान शेयर करना चाहती हूँ।" उसने सन्मार्ग को बताया कि, "यह सफर आसान नहीं था, क्योंकि मुझे इसे अपने रेगुलर स्कूल के काम के साथ बैलेंस करना था. लेकिन मेरे टीचर्स और पेरेंट्स के निरंतर सपोर्ट से, मुझे योगा टीचर ट्रेनिंग कोर्स क्वालिफिकेशन एग्ज़ाम को सक्सेसफुली पूरा करने और पास करने पर गर्व है।"

सीए नीलिमा और सीए अमित झुनझुनवाला की यह बिटिया शुरू से ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही है। अमेजिंग अनिशा एक जीवंत और कल्पनाशील बाल लेखिका भी है जो अब तक कहानी की दो किताबें लिख चुकी है. उसने स्पॉटिफाई पर अब तक आठ पॉडकास्ट प्रकाशित किए हैं और माँ के प्यार, लाइब्रेरी और पर्यावरण पर कुछ कविताएँ भी लिख चुकी हैं। तीन साल की उम्र में उसने भारतीय राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा

याद कर और संस्कृत के श्लोकों का उच्चारण कर सबको दंग कर दिया था। “भगवान की कृपा है, इसके उम्र के जितने भी बच्चों को मैने सिखाया है, उनमें से यह सबसे ज्यादा मेहनती रही है", उसकी गौरवानंदित माँ जो खुद भी एक योगा टीचर हैं, ने कहा कि, " अनिशा का ध्यान और डेडिकेशन कमाल का है।" कराटे में ब्राउन बेल्ट, अनिशा, अपने नानाजी श्री संतोष जी फोगला की लाडली हैं, जिन्होंने हमेशा उसे पढ़ाई लिखाई और खेलकुद में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने उसे बचपन से ही सहनशील और मजबूत बनाना और लगातार कोशिश करते रहना सिखाया है।

उसके टीचर्स और पेरेंट्स को उसकी इस कामयाबी पर बहुत गर्व है। बच्ची का मानना है कि योग बच्चों और बड़ों दोनों को फ़ायदा पहुँचाता है, यह फोकस बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही एक हेल्दी, खुशहाल लाइफस्टाइल को बढ़ावा देता है। अनिशा कहती हैं, "हर स्ट्रेच और हर साँस के ज़रिए, योग हमें सिखाता है कि रेज़िलिएस रुकावट नहीं है, बल्कि फिर से शुरू करने की प्रेरणा है।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in