

इंफाल : मणिपुर के तीन जिलों से सुरक्षाबलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ के एक कैडर को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के महाराबी से गिरफ्तार किया गया, जबकि ‘सोशलिस्ट रिवोल्यूशन पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ के दो सदस्यों को काकचिंग के उमाथेल इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को इंफाल पश्चिम के विभिन्न हिस्सों से ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के तीन उग्रवादियों और शुक्रवार को इंफाल पश्चिम के फुमलोउ ममांग लेइकाई और इंफाल पूर्वी जिले के केइबी खुल्लेन गांव से प्रतिबंधित केसीपी (ताइबांगनबा) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच जारी है।