सहारा समूह के 35.44 लाख निवेशकर्ताओं को अब तक 6,841.86 करोड़ रुपये लौटाए गए: अमित शाह

सहारा रिफंड और री-सबमिशन पोर्टल के जरिए आवेदन जमा करने वाले 1.41 करोड़ में से 35.44 लाख जमाकर्ताओं को रिफंड दिया जा चुका है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह-
Published on: 

नई दिल्लीः सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज के 35.44 लाख निवेशकर्ताओं को अब तक 6,841.86 करोड़ रुपये का रिफंड दिया जा चुका है। शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सहारा रिफंड और री-सबमिशन पोर्टल के जरिए आवेदन जमा करने वाले 1.41 करोड़ में से 35.44 लाख जमाकर्ताओं को रिफंड दिया जा चुका है।

अभी, सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज के प्रत्येक वास्तविक जमाकर्ता को आधार से जुड़े बैंक खाते के माध्यम से सत्यापित दावे के आधार पर 50,000 रुपये तक का भुगतान किया जाता है। शाह ने कहा, ‘‘मंत्रालय वास्तविक जमाकर्ताओं को भुगतान के लिए हर मुमकिन कदम उठा रही है...।’’ उच्चतम न्यायालय ने सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज़ के वास्तविक जमाकर्ताओं को भुगतान करने का समय 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ा दिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News