दिल्ली में 66 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए

इन 66 लोगों में 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं
दिल्ली में 66 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए
Published on

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने वजीरपुर और नयी सब्जी मंडी इलाकों में एक अभियान के दौरान 66 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हिरासत में लिए गए ये लोग 11 परिवारों से हैं और दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे। यह अभियान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद 6 जून को चलाया गया। पुलिस के अनुसार, ये विदेशी नागरिक हाल ही में हरियाणा के नूंह (पूर्व में मेवात) से यहां आए थे, जहां वे ईंट भट्ठों में काम करते थे।

अवैध प्रवास पर बढ़ती निगरानी और मीडिया जांच के कारण यह लोग नूंह से यहां आए। पकड़े जाने से बचने के लिए ये लोग दो समूहों में बंट गए और वजीरपुर जेजे कॉलोनी और नयी सब्जी मंडी इलाके में बस गए। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, ‘कुल 35 लोगों को वजीरपुर से और 31 को नयी सब्जी मंडी से पकड़ा गया।’ उन्होंने बताया कि परिवारों ने निगरानी से बचने के लिए जानबूझकर अपने मोबाइल फोन और पहचान संबंधी दस्तावेज छिपा रखे थे। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली में अनधिकृत विदेशी नागरिकों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in