इथियोपिया में दो हमलों में 60 लोगों की मौत

इथियोपियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च के मुताबिक, 20 अक्टूबर को मेर्ती वोरेडा में 14 और 24 अक्टूबर को शेर्का वोरेडा में 46 श्रद्धालु मारे गए
60 people killed in two attacks in Ethiopia
विद्रोही गठबंधन के लड़ाके
Published on: 

नैरोबी : इथियोपिया के संघर्षग्रस्त ओरोमिया क्षेत्र में पिछले सप्ताह हुए दो हमलों में कम से कम 60 ईसाइयों की मौत हो गई। इथियोपियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च के मुताबिक, 20 अक्टूबर को मेर्ती वोरेडा में 14 और 24 अक्टूबर को शेर्का वोरेडा में 46 श्रद्धालु मारे गए। हमलों में 20 से अधिक घर जला दिए गए और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हमलों के लिए क्षेत्रीय सरकार और विद्रोही गठबंधन से जुड़े एक सूत्र ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। सरकार ने आरोप लगाया कि विद्रोहियों ने धार्मिक संघर्ष भड़काने के लिए हमले किए, जबकि विद्रोही सूत्र ने हत्याओं के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सरकार ने पहले भी ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों पर हमलों के लिए ऑरोमो लिबरेशन आर्मी (ओएलए) को जिम्मेदार ठहराया था। संगठन ने इस बार तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ओएलए उन सात सशस्त्र समूहों में शामिल है, जिन्होंने पिछले महीने प्रधानमंत्री अबी अहमद की सरकार को सत्ता से हटाने के लिए गठबंधन बनाया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in