सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में हुआ हादसा
दुर्घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
दुर्घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
Published on: 

विजयपुरा (कर्नाटक) : कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार की सुबह दो ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) और एक निजी बस के बीच हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बसवाना बागेवाड़ी तालुका के मनागुली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लक्ष्मण निम्बार्गी के अनुसार, सोलापुर की ओर जा रही महिंद्रा एसयूवी- 300 अनियंत्रित होकर मुंबई से बल्लारी आ रही एक निजी बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इसी बीच एक अन्य बोलेरो एसयूवी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। एसपी ने कहा, ‘दुःखद बात यह है कि दुर्घटना में बोलेरो में सवार पांच यात्री और निजी बस के चालक की मौत हो गयी। राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ वाहनों की आवाजाही जारी है।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News