5 उग्रवादी गिरफ्तार

तीन जिलों से किये गये गिरफ्तार
5 उग्रवादी गिरफ्तार
Published on

इंफाल : मणिपुर के तीन जिलों से सुरक्षाबलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के दो सक्रिय उग्रवादियों को शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के लाइकहोंग से पकड़ा गया, जबकि कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक उग्रवादी को शुक्रवार को बिष्णुपुर के ट्रोंग्लाओबी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार को इंफाल पूर्वी के कोंगपाल से प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एपीयूएनबीए) के एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया तथा थौबल जिले के वांगजिंग बाजार से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in