मंडी में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत

वाहन पंजाब के लुधियाना से मंडी के कामंद में स्थित आईआईटी जा रहा था
मंडी में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत
Published on: 

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार को एक पिकअप वाहन के पुल की रेलिंग से टकरा जाने से उसमें सवार पांच श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि वाहन पंजाब के लुधियाना से मंडी के कामंद में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जा रहा था, उस दौरान ही यह दुर्घटना घटी। शुरुआती जांच के अनुसार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया। मृतकों की पहचान सुखविंदर, उमेश और सागर के रूप में हुई है, तीनों पंजाब के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले थे, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पायी है। मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News