नाइजीरिया के सोकोतो में नौका पलटने से 47 लोगों की मौत

नौका में सवार लोग राज्य के गोरोन्यो स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गोराउ शहर में काम के लिए खेतों की ओर जा रहे थे
47 people die after boat capsizes in Sokoto, Nigeria
राहत व बचाव कार्य करते स्थानीय निवासी
Published on: 

सोकोतो : नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी सोकोतो प्रांत में बृहस्पतिवार को एक नदी में नौका के पलटने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, नौका में सवार लोग राज्य के गोरोन्यो स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गोराउ शहर में काम के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। समैला गरबा (55) ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पोती जमिला उस्मान भी नौका हादसे में मारे गए लोगों में शामिल है। गरबा ने कहा कि उन्होंने हादसे में मारे गए 42 लोगों के शवों की गिनती की है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के सोकोतो राज्य प्रबंधक अब्दुलकादिर यूसुफ ने भी इस भीषण हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या 47 हो गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in