दिल्ली की सड़कों पर उतरने जा रही हैं 400 नई इलेक्ट्रिक बसें

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी
दिल्ली की सड़कों पर उतरने जा रही हैं 400 नई इलेक्ट्रिक बसें
Published on

नई दिल्ली - शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के सेवा नगर स्थित कुशक नाला डिपो में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) इंटरकनेक्टर योजना की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उन्होंने 400 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता द्वारा भाजपा सरकार को चुने जाने के कारण ही आज राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहन चल पा रहे हैं।

ये है आगे का प्लान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर घोषणा की कि वर्ष के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर 2080 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगले साल तक सार्वजनिक परिवहन के सभी वाहन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हो जाएंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार 9000 करोड़ रुपये की लागत से आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास करेगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और बांसुरी स्वराज भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in