मणिपुर में 4 उग्रवादी गिरफ्तार

हथियार बरामद
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

इंफाल : सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम और पूर्व जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष नेता समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जेडयूएफ संगठन के एक गुट जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जे) के स्वयंभू उप प्रमुख नामगकलुंग कामेई उर्फ नवंबर (42) को मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के केकरूपाट इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक 9-एमएम पिस्तौल के साथ एक मैगजीन बरामद की गयी है। केवाईकेएल (एस) के एक उग्रवादी को मंगलवार को इंफाल पूर्व जिले के आंद्रो खुमान से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के खुरई चैथाबी लीराक से केसीपी (पी) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। इंफाल पूर्व जिले के खुरई कोंगखम लीकाई से केसीपी (ए) के एक अन्य उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि राज्य में वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी एवं तलाश अभियान बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे हैं। इस बीच, पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले के नेपाली खुट्टी में एक अभियान के दौरान 3 बोल्ट एक्शन राइफल, 4 सिंगल बैरल राइफल, 2 पुल मैकेनिज्म राइफल, 6 मोर्टार, 1 ओपन बोर पिस्तौल, 3 व्हाइट फास्फोरस ग्रेनेड, गोला-बारूद और आंसू गैस के गोले जब्त किए गए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in