सुबह 11 बजे तक बंगाल में 39.97% मतदान

लंबी कतारों में दिखा उत्साह, कड़ी सुरक्षा के बीच कई जिलों में जारी मतदान
सुबह 11 बजे तक बंगाल में 39.97% मतदान
Published on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान ने रफ्तार पकड़ ली है। Election Commission of India के ECINET ऐप के अनुसार, सुबह 11:00 बजे तक राज्य में लगभग 39.97% मतदान दर्ज किया गया है।

सुबह से ही विभिन्न जिलों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक, लोगों में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कई जगहों पर महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों और पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच मतदान प्रक्रिया जारी है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

चुनाव अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में और इजाफा होने की उम्मीद है। शुरुआती रुझानों को देखते हुए यह साफ है कि इस चरण में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर या अफवाह के अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाएं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in