स्कूल की छत गिरने से 34 बच्चों, एक शिक्षिका की मौत

40 से अधिक लोग घायल
34 children and one teacher killed as school roof collapses
घायल बच्चे को अस्पताल ले जाते लोग
Published on: 

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 34 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत हो गई तथा 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पेशावर के कैपिटल सिटी पुलिस प्रमुख मियां सईद ने बताया कि हादसा शहर के अंदरूनी इलाके में स्थित दिर कॉलोनी में हुआ।

उन्होंने कहा कि हादसे में 34 विद्यार्थियों और एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों के उपचार के लिए अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए सभी बच्चों की उम्र 13 वर्ष या उससे कम थी। बचाव अधिकारियों ने बताया कि 25 घायल बच्चों को चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है। बचाव दल मलबा हटाने और उसके नीचे फंसे बच्चों तथा स्कूल कर्मचारियों की तलाश में जुटे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in