ठाणे में 30 लाख की लूट, केरल से 5 गिरफ्तार

21 फरवरी को कि थी लूट
ठाणे में 30 लाख की लूट, केरल से 5 गिरफ्तार
Published on: 

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 30 लाख रुपये की लूट के मामले में केरल से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव ने बताया कि अपराध को 21 फरवरी को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि मुंबई की एक निजी कंपनी के कर्मचारी को ठाणे रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में चार लोगों ने पकड़ लिया था और उससे 30 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया था, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज समेत कई सूचनाओं के आधार पर ठाणे पुलिस ने हाल में केरल से पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से साढ़े सात लाख रुपये नकद और लूट के पैसे से खरीदे गए तीन लाख रुपये मूल्य के दो आईफोन बरामद किए।

अधिकारी ने कहा, ‘पांचों की पहचान कालीकट निवासी विग्नेश पोकेन के (31) और सुहत मोइनुद्दीन खोया टीपी (31), कुन्नूर निवासी प्रबुलदेव प्रेमकुमार पुल्लिवता (25) और अकिल कृष्णा पीवी (27) तथा कोझिकोड निवासी सुबिलेश के बालकृष्णन (32) के रूप में की गयी है।’ उन्होंने बताया कि अभियुक्तों को 19 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in