हिंदू रीति रिवाज से 3 रूसी जोड़े ने की शादी, आश्रम में लिए फेरे

हिंदू रीति रिवाज से 3 रूसी जोड़े ने की शादी, आश्रम में लिए फेरे
Published on

हरिद्वार: भारतीय संस्कृति के प्रति दुनिया के कई देशों के लोगों में रूची देखने को मिलती है। भारत में सनातन धर्म के प्रति प्रेम का एक ऐसा ही दिलचस्प नजारा हरिद्वार में देखने को मिला है। हरिद्वार के अखंड आश्रम में रूस के तीन नवयुवक जोड़ों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक विधि विधान के साथ विवाह किया। बता दें क‌ि इस शादी में 50 रूसी नागरिकों का दल अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार आया था। उनमें से तीन प्रेमी जाेड़े ने भारतीय रीति रिवाज से शादी करने का फैसला क‌िया। आश्रम में पूरे विधि विधान के साथ तीनों जोड़ों ने शादी भारतीय रीति रिवाज के साथ रचाई। रूसी नागरिकों के साथ हरिद्वार के नागरिकों ने इस शादी में जमकर ढोल नगाड़े बजाकर डांस भी क‌िया।

लहेंगे और शेरवानी में खूबसूरत दिखे प्रेमी जोड़े

बता दें क‌ि विवाह समारोह में जहां दुल्हों ने भारतीय शेरवानी पहनी। वहीं, दुल्हनें भी भारतीय लहंगो में सजी धजी नजर आई। इसके बाद अध्यक्ष स्वामी परमानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाया। पारंपरिक मंत्रोचार के बीच मंडप में सात फेरे भी लिए। इस विवाह में हिंदी गानों पर जमकर डांस किया गया। स्वामी परमानंद गिरी के अनुसार, पाश्चात्य संस्कृति से ऊबकर रूसी नागरिकों ने भारतीय संस्कृति में विवाह क‌िया है। सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने का वचन लिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in