चेन्नई में अमोनिया गैस लीक होने से 25 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

चेन्नई में अमोनिया गैस लीक होने से 25 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
Published on

एन्नोर: तमिलनाडु के एन्नोर में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। एक फर्टिलाइजर कंपनी में अमोनिया गैस के रिसाव के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार(26 दिसंबर) की रात करीब 11.45 बजे की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, संयंत्र से गैस रिसाव के बाद आसपास के लोगों को काफी असुविधा हुई। वह गंध कुछ समय में पूरे आसपास फैल गई।

बताया गया कि मैन्युफैक्चरिंग के आसपास के पेरिया कुप्पम जैसे आवासीय इलाकों में 25 से अधिक लोगों की तबीयत खराब होने लगी। लोगों को बेचैनी जैसी समस्या व लोग बेहोश भी हो गए, जहां उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया। जैसे ही गैस रिसाव के बारे में बात फैली, लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए, सड़कों पर इकट्ठा हो गए और मदद मांगी। उसी समय, फर्टिलाइजर इकाई के अधिकारियों ने तकनीकी समस्या को सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए।

पुलिस कर्मियों ने लोगों को यह कहकर शांत किया कि विशेषज्ञ इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं और उनसे अपने घरों को वापस जाने का अनुरोध किया। DIG, संयुक्त आयुक्त अवाडी, विजयकुमार ने कहा कि एन्नोर में अब कोई गैस (अमोनिया) रिसाव नहीं हो रहा है। लोग घर वापस चले गए हैं। मेडिकल और पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in