देश की रक्षा मजबूत करने के लिए 2.38 लाख करोड़ का प्लान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने एस-400 मिसाइलों और परिवहन विमान सहित 2.38 लाख करोड़ रुपये की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी।
देश की रक्षा मजबूत करने के लिए 2.38 लाख करोड़ का प्लान
Published on

नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एस-400 मिसाइलों और परिवहन विमान सहित 2.38 लाख करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दी।

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए मध्यम परिवहन विमान, सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की एस-400 मिसाइल प्रणाली, ड्रोन की खरीद और एसयू-30 एयरो इंजन की मरम्मत के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसने कहा कि एएन32 और आईएल76 परिवहन विमानों के बेड़े को बदलकर मध्यम परिवहन विमानों को शामिल करने से सेवाओं की रणनीतिक, सामरिक और परिचालन हवाई परिवहन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘एस-400 प्रणाली महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निशाना बनाने वाले दुश्मन के लंबी दूरी के हवाई हमलों का मुकाबला करेगी, जबकि ड्रोन जवाबी कार्रवाई और समन्वित हवाई अभियानों को अंजाम देने में मददगार होंगे। साथ ही ये खुफिया जानकारी और निगरानी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो सकेंगे।’’ इसने कहा, ‘‘एसयू-30 एयरो इंजन की मरम्मत से विमान का सेवा काल बढ़ेगा और वायुसेना की अभियानगत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।’’

देश की रक्षा मजबूत करने के लिए 2.38 लाख करोड़ का प्लान
लॉकडाउन पाकिस्तान में हो रहा, भारत में नहींः निर्मला
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in