गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान पहुंचे 2,339 सिख श्रद्धालु

वाघा सीमा पर श्रद्धालुओं के स्वागत और आव्रजन प्रक्रिया के लिए व्यवस्था की गई
2,339 Sikh pilgrims arrived in Pakistan for Guru Nanak Jayanti
सिख श्रद्धालु
Published on: 

लाहौर : गुरु नानक देव की 557वीं जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए 2,339 भारतीय सिख श्रद्धालु वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे। पाकिस्तान के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि सरकार ने भी 3,000 से अधिक वीजा जारी किए हैं। श्रद्धालु पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। इनमें करतारपुर साहिब भी शामिल है। वे एक दिसंबर को भारत लौटेंगे। मुख्य समारोह मंगलवार को गुरु नानक की जन्मस्थली ननकाना साहिब के गुरुद्वारा जन्मस्थान में होगा। इसमें भारत और अन्य देशों के श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों, अखंड पाठ और नगर कीर्तन में हिस्सा लेंगे। वाघा सीमा पर श्रद्धालुओं के स्वागत और आव्रजन प्रक्रिया के लिए व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के बीच उन्हें तीन काफिलों में ननकाना साहिब ले जाया गया। पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने भारत सरकार से करतारपुर गलियारा दोबारा खोलने की अपील की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News